रविवार का सदुपयोग- अंश- उन्नीसवां

 

रविवार का सदुपयोग 
 
साप्ताहिक सूक्ष्म ब्लॉग | संवाद से परिवर्तन का प्रयास
 
अंश- उन्नीसवां
 
वर्ष 2023 में किसी जरूरतमंद के जीवन में सकारात्मकता लाने का प्रयास जरूर करें
 
गत सप्ताह वर्ष 2023 की शुरुआत हुई है और युवा पीढ़ी ने जीवन में बदलाव लाने के लिए अपने आप से कई वायदे किए होंगे लेकिन यदि सहयोग की भावना रखते हुए किसी के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प लें तो इससे बेहतर शुरुआत नही हो सकती है। इसलिए आपसे निवेदन है की वर्ष 2023 में किसी जरूरतमंद के जीवन में सकारात्मकता लाने का प्रयास जरूर करें।
 
भारत देश विभिन्नता में एकता के लिए अपनी अलग पहचान लगता है और हमारे देश का एक समृद्धशाली एवं गौरवशाली इतिहास रहा है। देश में ऐसे कई महान उदाहरण देखने को मिलते हैं जहां आमजन की भलाई के लिए महापुरुषों ने अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया। महर्षि दधीचि ने असुरों के संहार के लिए अपनी हड्डियों का दान कर दिया था ऐसे अनेकों उदाहरण है जिन से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। 
 
किसी महापुरुष ने कहा है कि “अपने लिए तो सभी जीते हैं लेकिन दूसरों के लिए जीवन जीने वाला व्यक्ति महान होता है।”  2023 में नव पीढ़ी के युवाओं को भी सहयोग की भावना अपनानी चाहिए और वर्ष 2023 में किसी जरूरतमंद के जीवन में सकारात्मकता लाने का प्रयास करना चाहिए। आपका छोटा सा प्रयास किसी के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है। प्रत्येक व्यक्ति संकल्प ले कि मैं प्रत्येक माह में किसी भी एक व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास करूंगा तो निश्चित रूप से भारत देश की तस्वीर बदल सकती है। यह आवश्यक नहीं कि सहायता आर्थिक सहयोग से ही किया जाए। यदि किसी दु:खी,पीड़ित व्यक्ति का दु:ख बांटकर उसे संबल प्रदान कर हम उसके जीवन मे सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं या किसी जरूरतमंद को सही राह दिखाते हुए हम उसके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला सकते है।
 
पश्चिमी राजस्थान के लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने हेतु ही हमारी अन्नदाता चैरिटेबल ट्रस्ट अवनरत समर्पित है। शुरुआत में यह राह काफी मुश्किल प्रतीत हो रही थी, लेकिन सकारात्मक सोच रखने वाले युवा लगातार इस अभियान के साथ जुड़ते रहे और आज अन्नदाता चैरिटेबल ट्रस्ट अलग-अलग क्षेत्रों में विभिन्न प्रोजेक्ट की सहायता से लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास कर रहा है। 
 
हमारा प्रयास होता है कि हर जरूरतमंद तक पहुंचकर उसका संबल बन सके और उसके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला सकें। वर्ष 2023 की शुरुआत के साथ ही हम यह संकल्प ले कि महीने में एक बार किसी जरूरतमंद के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएंगे।
 
1. क्या आप भी मानते हैं कि जरूरत के समय थोड़ा सा सहयोग भी व्यक्ति को वापस खड़ा कर सकता है ?
 
2. क्या आप इस नववर्ष पर किसी के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प लेते हैं?
 
हृदय की कलम से ! 
 
आपका 
 
– धनंजय सिंह खींवसर