
रविवार का सदुपयोग
साप्ताहिक सूक्ष्म ब्लॉग | संवाद से परिवर्तन का प्रयास
अंश – छठा
आज के ब्लॉग का विषय
5G लॉच से शिक्षा, चिकित्सा, राजनीति आदि क्षेत्र में होगा क्रांति का सूत्रपात
भारत के लिए 1 अक्टूबर 2022 की तारिक डिजिटल क्रांति की नई शुरुआत के रूप अंकित हो चुकी है। दिल्ली में आयोजित इंडियन मोबाइल कांग्रेस में कल प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी देश में 5G सेवा की शुरुआत करते हुए देश के लिए एक नए डिजिटल क्रांति का सूत्रपात किया है। अब वह दिन दूर नहीं जब 5G तकनीक के माध्यम से शिक्षा, चिकित्सा, राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में आमूलचूल परिवर्तन देखने को मिलेंगे।
भारत देश युवाओं का देश है और डिजिटल क्रांति का सबसे अधिक लाभ इसी वर्ग को मिलने वाला है। आज से करीब 27 सालों पहले जब भारत में इंटरनेट क्रांति की शुरुआत हुई तब शायद किसी ने यह नहीं सोचा होगा कि यह इंटरनेट सेवा आमजन के जीवन का हिस्सा बन जाएगी। मैं अत्यधिक आशान्वित हूं की 5जी से शिक्षा, चिकित्सा, राजनीतिक क्षेत्र में नई क्रांति आएगी, ऑनलाइन क्लासेज, डिस्टेंस एजुकेशन और अस्पतालों में इलाज एवं ऑपरेशन तक में क्रांतिकारी बदलाव आएंगे। पढ़ाई में रिसर्च को तेजी मिलेगी। इसके साथ ही ई-कॉमर्स इंडस्ट्री में भी क्रांतिकारी परिवर्तन देखने को मिलेंगे। सरकार से जुड़े काम भी तेजी से होंगे। सरकार हर सेवा को डिजिटल स्वरूप प्रदान करने में जुटी है। इससे सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने से लेकर शिकायतों के निस्तारण तक की प्रकिया तेज हो जाएगी।
इससे कुछ उपयोग आपके साथ साझा करना चाहता हूं।
चिकित्सा क्षेत्र
चिकित्सा के क्षेत्र में अगर बात की जाए तो 5G सेवा शुरू होने के बाद विदेशों में बैठे एक्सपर्ट चिकित्सक यहां वर्चुअल रूप से जटिल सर्जरी को अंजाम दे सकेंगे।
शिक्षा क्षेत्र
वही शिक्षा के क्षेत्र में इंटरनेट का महत्व को कोरोना काल में लोगों ने बेहतर तरीके से देखा और समझा है। 5G सेवा शुरू होने से अब कक्षा कक्ष में विद्यार्थियों को वर्चुअल रूप से अध्ययन कार्य करवाया जाएगा। जो अध्ययन कार्य अब तक पुस्तकों और ब्लैक बोर्ड पर करवाया जाता था, वह अब डिजिटल रूप में दिखाया जा सकेगा जो बच्चों को बेहतर चीजें सीखने में मिल का पत्थर साबित होगा।
राजनीतिक क्षेत्र
राजनीतिक क्षेत्र में भी 5G सेवाओं का काफी असर देखने को मिलेगा, 2014 में श्री नरेंद्र मोदी जी के चुनावी प्रचार के दौरान डिजिटल रैली की शुरुआत हुई थी और 3डी रैली के माध्यम से कई सभाओं को संबोधित किया गया था। अब 5जी सेवा शुरू होने से बड़ी से बड़ी सभा को घर बैठे ही वर्चुअल रूप से संबोधित किया जा सकेगा।
वैसे इसके अनेक वृहद उपयोग है लेकिन यहां कुछ ही साझा कर रहा हूं।
जब 5G आपके हाथ में होगा तो जरूर आपको एक शक्ति मिलेगी लेकिन यह हमें तय करना है की इस शक्ति को रूप में उपयोग लेना है “देव्य अथवा दानव”, मैं युवाओं से आग्रह करूंगा कि इंटरनेट और सोशियल मीडिया का सकारात्मक उपयोग करें और इसे रोजगार का माध्यम बनाएं।
मैं इस डिजिटल आधुनिकरण का शुरू से पक्षधर रहा हूं, 2014 में जब प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र भाई मोदी ने डिजिटल भारत की बात कही थी तब कई लोगों ने इसे स्वीकार नहीं किया, लेकिन अब वह लोग भी धीरे-धीरे इंटरनेट फ्रेंडली हो रहे हैं। मैं सुदूर गांव ढाणी में बैठे आमजन से भी अपील करूंगा कि इंटरनेट आज की जरूरत है और इंटरनेट का ज्ञान होना आवश्यक है, इसलिए वह भी इंटरनेट फ्रेंडली होने की दिशा में कदम बढ़ाए।
1. क्या आप भी सोचते हैं कि 5G की शुरुआत देश में डिजिटल युग नई डिजिटल युग की शुरुआत है, सबसे बेहतर इस 5G उपयोग किस क्षेत्र में देखते है आप?
2.क्या आप मानते हैं कि 5G के शुरू होने से देश के सामने के युवाओं के सामने कई विकल्प खुलेंगे?
|| भारत माता की जय ||
हृदय की कलम से !
आपका
– धनंजय सिंह खींवसर